फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर वीडियो देख साधु बन गया नामी कंपनी में काम कर रहा युवक

Wed, 21 Nov 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर एक आश्रम का वीडियो देखकर नामी कंपनी में काम कर रहा युवक सन्यासी बन गया। माता-पिता के ढूंढने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। मंडी पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने आयुष को 72 घंटों में ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


उसे सकुशल माता-पिता के हवाले कर दिया गया। विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि 17 नवंबर को राजेंद्र कुमार निवासी मलसू ने विशेष अन्वेषण इकाई मंडी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका बेटा गुजरात  से लापता हो गया है। वहां मारुति सुजुकी कंपनी में नौकरी कर रहा था।

विज्ञापन

इसकी गुमशुदगी की रपट महसना पुलिस थाना गुजरात में भी दर्ज करवाई गई है। निरीक्षक सुनील कुमार ने नेशनल पुलिस ग्रुप के माध्यम से गुड़गांव के सेक्टर-52 में वहां की लोकल पुलिस से मदद मांगी और युवक को गुड़गांव ढूंढ निकाला।

इसकी सूचना उसके माता पिता को दी गई, जो गुड़गांव पहुंचे और बेटे को मंडी पहुंचे। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि यू-ट्यूब पर एक आश्रम की वीडियो देखा और इससे प्रभावित होकर नौकरी छोड़ दी और आश्रम में चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें