फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिशप कॉटन पाठशाला में बॉक्सिंग चैंपियनशिप 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के विभिन्न राज्यों के 82 मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

पहले दिन होंगे अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में 24 और 25 जुलाई को बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 12 जोनों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


आयोजक समिति के अनुसार 70 लड़कों और 12 लड़कियों सहित 82 मुक्केबाजों का पंजीकरण हो चुका है। पोर्टल बंद होने के बाद प्रतिभागियों की अंतिम संख्या जारी की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक गुरप्रीत ने बताया कि 24 जुलाई को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों के मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो शेष मुकाबले 25 जुलाई को भी करवाए जाएंगे। वहीं 25 जुलाई को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता बिशप कॉटन स्कूल के परिसर में होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 7 बजे शुरू होगा। ट्रायल और आधिकारिक वजन के बाद मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू होंगे। आयोजन समिति ने सभी टीमों से समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें