शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में 24 और 25 जुलाई को रीजनल लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका मुक्केबाज भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के करीब 20 जोनों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार 24 जुलाई को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें यदि मुकाबले शेष रहते हैं तो उनका आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को 24 जुलाई को सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद खिलाड़ियों का ट्रायल वेट सुबह 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। पंजीकरण सुबह 7:30 से 8 बजे तक होगा। यह जानकारी आयोजन कमेटी के सचिव गुरप्रीत सिंह ने दी। संवाद