राज्यपाल आर्लेकर 28 करेंगे अनावरण
पर्र्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर के एक निजी होटल में बोतलों के ढक्कन से दीवार बना दी। मंगलवार को होटल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विथल वेंकटेश कामथ ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह कार्य किया है। उन्होंने बताया कि एशिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी दीवार बनाई गई है। यह दीवार वेस्ट बोतलों के पांच लाख ढक्कनों से तैयार की है। इस दीवार की ऊंचाई पंद्रह फीट और लंबाई 275 फीट है। बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 28 अक्तूबर को इस कलाकृति का उद्घाटन करेंगे।
चेयरमैन डॉ. विथल वेंकटेश कामथ ने बताया कि दीवार को बनाने के लिए होटल के स्टाफ के अलावा शहर के आम लोगों और स्कूली बच्चाें ने सहयोग किया है। ग्रीन शिमला क्लीन शिमला के तहत युवा वर्ग में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और आम लोगों की व्यर्थ पदार्थों को कचरे में तब्दील न करने के बदलाव को लेकर यह काम किया है। इससे व्यर्थ चीजों के दोबारा इस्तेमाल को लेकर जानकारी दी है।