फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्ष विवाद समाप्त करने को आगे आएं : सर्वजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑलमाइटी ब्लेसिंग के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह बॉबी ने चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से लाखों मरीजों को हो रही परेशानी का समाधान करने के लिए दोनों पक्षों से आग्रह किया है कि वह रविवार को साथ बैठकर इस विवाद को हल करें। उन्होंने कहा कि इस विवाद में कौन सही था, कौन गलत इसकी बात नहीं करुंगा। उन्होंने कहा कि मैं मध्यस्थता करने के लिए तैयार हूं, पहले मरीज के परिजन और चिकित्सक के परिजनों के साथ चिकित्सक संघों के प्रतिनिधि मिलकर बात करें। वह रविवार को मुख्यमंत्री से समय लेकर उनसे मिलकर इस समस्या का हल करें। इससे हड़ताल समाप्त होगी और मरीजों को राहत मिलेगी। डाक्टर भगवान का रूप होता है, उसमें मरे हुए में भी जान फूंकने की क्षमता है, इसलिए उसे माफ करना चाहिए। अमीर तो निजी अस्पतालों में जाकर उपचार करवा लेता लेकिन गरीब आदमी की उम्मीद आईजीएमसी और सरकारी अस्पताल पर है। कुछ लोग इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें