केयर इंडिया इवेंट की ओर से कुल्लू जिले में 29 और 30 जून को ब्यूटी एक्सपो एंड सेलेब्रिटी अवार्ड शो करवाया जा रहा है। अवार्ड शो में पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो होगा। शो में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान भी शामिल होंगी।
मेकओवर अकादमी एवं केयर इंडिया की संचालक शीनू चावला ने कहा कि हिमाचल की युवतियों के लिए सौंदर्य एवं शृंगार के गुर सीखने का सुनहरा मौका है। इस ब्यूटी एक्सपो, सेलेब्रिटी अवार्ड शो का मकसद ही हिमाचल की लड़कियों को मंच प्रदान करना है।
कुल्लू की लड़कियां सुंदर, सुशील, मेहनती भी हैं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान सम्मानित करेंगी। विजेताओं को नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता में भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मास्टर क्लास निशुल्क दी जाएगी। हिमाचल के लोकगायक इंद्रजीत लोकगायक के निवेदन पर यहां की संस्कृति का ख्याल रखते हुए पट्टू लगाकर फैशन शो भी किया जाएगा।
बॉलीवुड की कई फिल्मों में मेकअप आर्टिस्ट रहे चुके केयर इंडिया संचालक प्रिंस पवार ने कहा कि इवेंट हिमाचल प्रदेश पहली मर्तबा हो रहा है। कुल्लू की सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए फैशन शो पारंपरिक परिधानों पर आधारित ही रहेगा। इस दौरान लोक गायक इंद्रजीत भी मौजूद रहे।