फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन ग्लास रूम में कंगना ने लिया धूप का आनंद, वादियों को निहारा

Sat, 29 Dec 2018 08:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में नववर्ष मनाने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को घर में अपने सन ग्लास रूम में बैठकर धूप का आनंद लिया। ताजा बर्फबारी के बाद से चल रहीं बर्फीली हवाओं के चलते कंगना ने मनाली स्थित अपने घर कार्तिक निवास से धूप में बर्फ से ढकी सफेद चोटियां निहारीं।

विज्ञापन


इसके साथ ही कंगना ने अपनी फुलवारी का काम किया। यहां काम करने वाले लोगों को निर्देश भी दिए। कंगना अपनी छोटी बहन के बेटे पृथ्वी राज चंदेल को अपनी गोद में रखकर टहलती रही। 

विज्ञापन

सेब के पेड़ों में काट-छांट में समय बिताया

इस दौरान आंगन में सेब के पेड़ों में काट-छांट में समय बिताया। कंगना ने पूरा दिन घर में ही बिताया। धूप का आनंद लेने के साथ-साथ दूसरे कामों में भी व्यस्त रहीं। ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बर्फीली हवाएं चल रही हैं। हवाओं से बचने के लिए कंगना ने सन ग्लास रूम में बैठकर अपने परिवार के साथ समय गुजारा। कंगना ने नव वर्ष अपने घर में अपने परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें