फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-पाठ कर कंगना ने माता-पिता के साथ मनाया जन्मदिन

Fri, 24 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड क्वीन कंगना रनौत ने अपना 30वां जन्मदिन मुंबई में पूजा पाठ कर मनाया। पूजा पाठ के लिए मंडी से पंडित मुंबई गए थे। हालांकि बालीवुड में धमाल मचा चुकी हिमाचल की इस बेटी को अपना जन्मदिन मनाली में मनाना था, लेकिन किन्ही कारणों से वे मनाली नहीं आ पाई। अब नवरात्रों में ही वे मनाली आएंगी। 
विज्ञापन


जन्मदिन से पहले वे मात वैष्णों के दर्शन करने जम्मू जरूर गई थीं। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि बेटी का जन्मदिन मनाने मुंबई गए हैं। कंगना केक काटने के बजाए परंपरागत हिंदू परंपराओं के अनुरूप पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिन मनाने को ज्यादा महत्व देती हैं।

मंडी जिला के समैला पंचायत के बाड़ी गांव के पंडित बालमुकुंद शास्त्री व उनके बेटे कुलभूषण शर्मा कंगना के जन्मदिवस के लिए विशेष तौर पर गए हैं। उन्होंने जन्मदिन अवसर पर नवग्रह शांति पाठ किया। यह पाठ दो दिनों तक चलेगा। जन्मदिन मनाने से पहले कंगना ने जम्मू में माता वैष्णों देवी के दर्शन किए हैं। व्यस्तताओं के चलते वे अपने मनाली के निर्माणाधीन बंगले कर दीदार भी नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


अमरदीप ने बताया कि नैसर्गिंक सौंदर्य से लबरेज  मनाली से कंगना को बहुत लगाव है। इंग्लैंड को छोड़ कंगना ने मनाली में बसने का इरादा जताया है। लिहाजा आने वाले समय मनाली के बंगले का काम पूरा होते ही कंगना सुकून के लम्हे बिताने मनाली ही आया करेंगी। कहा कि बेटी कंगना पर उन्हें नाज है। आज उन्हें अपनी लाडली की फिक्र नहीं बल्कि उसके उपर फक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें