स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बड़े परदे पर छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कुल्लू के रायसन में स्कूटी को दौड़ाया। वे एक बड़ी कंपनी की स्कूटी के विज्ञापन के लिए यहां पहुंची हैं।
शुक्रवार को होटल में दोपहर तक आराम करने के बाद वे इनोवा गाड़ी से रायसन स्थित सेट पर पहुंची। थोड़ी ही देर में यहां लाइट...कैमरा... एक्शन की आवाज गूंजती है।
आलिया रायसन में एक होटल के समीप बनी कॉटेज में अपनी मां से मनाली घूमने की बात करती हैं और स्कूटी स्टार्ट कर फर्र से निकल जाती हैं।