फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पहुंचे अमिताभ बच्चन, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक, यहां किया लंच

Wed, 27 Nov 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/मंडी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म शूटिंग के लिए मनाली जा रहे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को कुछ समय के लिए बिलासपुर में रुके। मौसम खराब होने के कारण अमिताभ वाहन से मनाली के लिए गए। उनके आने की खबर लगते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते में विश्राम करने के लिए बिलासपुर के परिधि गृह में कुछ देर के लिए ठहरे। इनके आने की खबर प्रशासन को पहले से ही थी। प्रशासन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त राजेश्वर गोयल और एसपी साक्षी वर्मा ने परिधि गृह में अमिताभ के स्वागत किया। हालांकि, प्रशंसकों को निराश होना पड़ा। समय की कमी के चलते प्रशंसक अमिताभ बच्चन से नहीं मिल सके। बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली जा रहे थे। वे कुछ देर के लिए बिलासपुर में भी रुके। प्रशासन को इसकी सूचना पहले ही मिल गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मनाली जाते वक्त सर्किट हाउस मंडी में लंच किया। यहां पहुंचने पर प्रशासन की तरफ से एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग और एएसपी मंडी पुनीत रघु ने उनका स्वागत किया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन के यहां रूकने की जानकारी को बेहद गोपनीय रखा गया था और सर्किट हाउस में सिर्फ पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी ही मौजूद रहे। लेकिन बाद में जब कुछ लोगों को अमिताभ बच्चन के यहां होने का पता चला तो वह सर्किट हाउस दौड़े चले आए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने कुछ प्रशंसकों के साथ मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाए। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस मंडी में दोपहर का भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन के लिए शहर के एक निजी होटल से लंच मंगवाया गया था। उनकी पूरी टीम ने यहीं पर लंच किया और उसके बाद अमिताभ बच्चन मनाली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें