फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बद्दी के मुख्य बाजार में खाली शेड के बाहर मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी में मुख्य बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक खाली प्लॉट में बने शेड के बाहर रविवार को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर थाना बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान व्यक्ति को मृत पाया गया। मृतक की पहचान राहुल (करीब 30 वर्ष), निवासी बंबूगढ़ पांडकी, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह बद्दी में मजदूरी करता था और सिक्का रिजॉर्ट के पास झोपड़ियों में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बद्दी भेज दिया है। थाना प्रभारी डॉ. शिवराम ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें