फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में पल्स पोलियो अभियान तेज, हजारों बच्चों को पिलाई गई खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों और मोबाइल टीमों के जरिये चला अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से लक्ष्य हासिल करने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐजंसी बद्दी(सोलन)। जिले के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। नालागढ़ में करीब 17 हजार बच्चों में से लगभग 92 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि बद्दी में 39 हजार बच्चों में से 12,744 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। बद्दी और बरोटीवाला में कुल 63 बूथ स्थापित किए गए, साथ ही झुग्गी-झोपड़ी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए 14 मोबाइल बूथ भी लगाए गए। अभियान को सफल बनाने के लिए 325 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को भी तैनात किया गया। वहीं 15 सुपरवाइजरों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। नालागढ़ में 94 बूथ और तीन मोबाइल बूथ के माध्यम से बच्चों को दवा पिलाई गई, जहां पहले दिन ही 70 प्रतिशत से अधिक कवरेज दर्ज किया गया। बीएमओ डॉ. कविराज नेगी के अनुसार अभियान में 404 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं बद्दी के बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन पड़ोसी क्षेत्रों में संभावित मामलों को देखते हुए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाता है ताकि देश में पोलियो का कोई नया मामला न आने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें