फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चोरी नहीं होगी एलपीजी गैस, यहां जानिए खाद्य आपूर्ति निगम की बीओडी के निर्णय

Wed, 11 Jul 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से अब न तो गैस चोरी होगी और न ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए भटकना पड़ेगा। खाद्य आपूर्ति निगम अपने सिलिंडर वाहनों को ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ने जा रहा है।

विज्ञापन


इससे यह आसानी से पता चल पाएगा कि गैस सिलिंडर की गाड़ी कहां है? प्रदेश सरकार को लगातार मिल रही शिकायतों को बाद सरकार ने ट्रैकिंग सिस्टम अपनाने का फैसला लिया है। मंगलवार को आयोजित बीओडी की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। 

बैठक की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने की। निगम में अनुबंध आधार पर नियुक्त विभिन्न श्रेणियों के 69 कर्मचारियों की ग्रेड - पे को 75 से 100 प्रतिशत करने की मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीओडी इन निर्णयों पर भी लगी मुहर

इसके अलावा बैठक में दो सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद आउटसोर्स आधार पर नायलिट के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्माण और सिविल कार्यों को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के माध्यम से करवाने का भी फैसला लिया गया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल कुमार खाची, प्रधान सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ओंकार शर्मा, निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मदन चौहान, रजिस्ट्रार को-ओपरेटिव सोसायटी अजय शर्मा और विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुन जिंदल मौजूद थे। 

निदेशक मंडल की बैठक में चार गोदामों को खोलने की मंजूरी दी गई। यह गोदाम पांगी के किलाड़, जिला कांगड़ा के चैतड़ू, और जिला मंडी के थुनाग और संधोल में खुलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें