फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी से थली के बीच नाव सेवा शुरू, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी (शिमला)। सुन्नी से थली के लिए नाव सेवा वीरवार को शुरू हो गई है। नाव सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे लोगों को अब आने-जाने में सुविधा मिलेगी। नाव सेवा शुरू होने से पहले लोगों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था जिस कारण उन्हें अतिरिक्त बस किराया खर्च करना पड़ रहा था। इसके साथ ही जरूरी काम पूरे करने के बाद समय पर घर लौटने में भी मुश्किलें आ रही थीं। अब नाव सेवा शुरू होने से लोगों का समय और किराया दोनों बचेंगे। लोगों का कहना है कि इससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। थली में बना पुल पिछले साल पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है, लेकिन एक साल बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए लोगों को आर-पार जाने की सुविधा देने के लिए निजी लोगों की ओर से नाव चलाने की व्यवस्था की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें