फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंत्री से जुन्गा पंचायत के लिए मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। पंचायत जुन्गा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रामलाल के नेतृत्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जुन्गा पंचायत की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया। लोगों ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान ईश्वर दत्त शर्मा, वार्ड सदस्य योगमाया शर्मा, उर्मिल, रेखा, रमेश और अजय शामिल रहे। प्रधान रामलाल ने मंत्री को बताया कि जुन्गा अब केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि कस्बे के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने मंत्री से जुन्गा कस्बे के विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था और नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत को अतिरिक्त फंड उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। ग्रामीण विकास मंत्री ने वित्तीय सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें