फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड: खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले स्कूलों को मिलेगा 50,000 अनुदान

Mon, 09 May 2022 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी और सरकारी स्कूलों को दी जाने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी की गई है। अब स्कूलों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर स्कूलों को 50,000 रुपये तक अनुदान देगा। इससे पहले यह अनुदान राशि 20,000 रुपये थे। इससे ज्यादा अनुदान स्कूल शिक्षा बोर्ड नहीं दे पाता था, लेकिन अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकारी और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों को दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ा दिया है। पहले यह अनुदान राशि 20,000 रुपये थी। शिक्षा बोर्ड ने इस राशि को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


यह राशि उन स्कूलों को दी जाती है। जहां पर खेल, सांस्कृतिक, ग्रीन एन्वायरमेंट सहित अन्य कार्यक्रम करवाए जाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिहाज से ही स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब इस अनुदान राशि को बढ़ाया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी और सरकारी स्कूलों को दी जाने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी की गई है। अब स्कूलों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें