संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। अमर उजाला के हिमलैंड कार्यालय शिमला में बुधवार को हमराही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक वर्ष में बेहतर कार्य करने वाले सात हमराहियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर सभी के चेहरे खिल गए। संस्थान के प्रतिनिधियों ने सभी हमराहियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हमराहियों ने सम्मान के लिए अमर उजाला परिवार का आभार जताया। इस दौरान बीसीएस से ज्योति, बीसीएस न्यू शिमला से रामलोक, देवनगर से रमन, विकासनगर से शुभम, संजौली से नरेश, संजौली टनल से हेम चंद और मल्याणा से मुनीश डोगरा को सम्मानित किया गया। इस दौरान अविविक्रेता के रूप में धर्म चंद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बेहतरीन कार्य करने वाले हमराही सम्मानित करने का अमर उजाला का निर्णय सराहनीय है।