फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला हवाई अड्डे पर किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधीन शिमला हवाई अड्डे पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिमला के अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने के लिए आयोजित इस शिविर में हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन शिमला हवाई अड्डे के विमानपत्तन निदेशक धनपाल सिंह ने किया। शिविर में रक्तदान के लिए 46 लोगों ने पंजीकरण करवाया जिनमें से 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में शिमला हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ, इंडियन ऑयल स्काईटैंकिंग, अलायंस एयर, एआईएएसएल के कार्मिकों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के डाक्टरों ने भी सहयोग दिया। विमानपत्तन निदेशक धनपाल सिंह ने यह जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें