फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपन में हर शनिवार को लगेगा रक्तदान शिविर

Fri, 22 Aug 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रिपन अस्पताल स्थित स्टेट ब्लड बैंक में हर शनिवार को सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी रिपन अस्पताल कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने दी। मल्होत्रा ने बताया कि हर माह जरूरतमंद मरीजों को 200 यूनिट रक्त मुहैया करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस शिविर में अस्पताल पहुंचने वाले लोग अपनी इच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में ब्लड बैंक के प्रभारी डा. रजनीश सूद, रक्त सुरक्षा अधिकारी डा. राजेश शर्मा, तकनीशियन आरएन शर्मा और जमनादास भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें