फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस की रेणुका-नालागढ़ कमेटियां तत्काल प्रभाव से भंग

Mon, 29 Oct 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नालागढ़ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। दोनों ब्लाकों की कांग्रेस कमेटी पिछले छह साल से काबिज थी।  

विज्ञापन


असीम शर्मा नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे जबकि रेणुका ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कमान तपेंद्र के पास थी। दोनों ब्लाकों के अध्यक्षों को हटाया जा चुका है।

इन दोनों ब्लाकों की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कमेटी छह साल से वजूद में थी, जिसकी लंबी अवधि को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन्हें भंग किया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि दोनों बीसीसी को भंग करने के बाद नई बीसीसी अध्यक्षों की ताजपोशी शीघ्र कर दी जाएगी। इसके अलावा दोनों ब्लाकों की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें