फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शब्द कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में मंगलवार को 318वें पावन गुरतागद्दी पर्व पर विशेष समागम का आयोजन किया गया। समागम की शुरुआत शाम छह बजे शिमला के ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब के पाठ से की। इसके बाद शाम 6:40 से सात बजे तक ग्रंथी जसविंदर सिंह और रजिंदर सिंह ने शब्द कीर्तन किया। वहीं शाम सात से 7:50 बजे तक हरजोत सिंह जख्मी ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम का समापन आनंद साहिब के पाठ और अरदास के साथ हुआ। इस दौरान संगत ने गुरबाणी का श्रवण कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें