फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट कारखाने में धमाके के साथ फटा सैलो, बाल-बाल बचे मजदूर

Fri, 03 Jan 2020 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला बिलासपुर के बरमाणा स्थित सीमेंट उद्योग में शुक्रवार सुबह जोरदार धमाके के साथ क्लींकर का सैलो फट गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। उद्योग में एक हजार से 1500 मजदूर काम करते हैं। उधर, घटना के बाद एसीसी सीमेंट उद्योग में हड़कंप मचा हुआ है। उद्योग के कामगारों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद काफी देर तक उद्योग में काम भी बंद रहा।

विज्ञापन


हादसे का कारण कारखाने का पुराना होना और सैलो कमजोर होना बताया जा रहा है। एसीसी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पैन कन्वेयर बेल्ट (डीवीसी) भी टूट गई है। इस घटना में एसीसी को भी लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इस सैलो के माध्यम से क्लींकर कन्वेयर के जरिये सीमेंट मिल तक पहुंचता है, जहां उसका सीमेंट तैयार होता है।

सैलो का भार टनों में होता है। इससे कच्चे माल को सीमेंट फैक्टरी तक पहुंचाया जाता है। अगर इसकी चपेट में कोई आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद कंपनी के अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। हादसे के बाद से कंपनी का कोई भी अधिकारी मामले में बात करने को तैयार नहीं है। इधर, इस संबंध में जब कंपनी के एचआर हेड राजेंद्र ठाकुर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें