फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali snowfall: बर्फबारी के बाद मनाली में 48 घंटे से ब्लैकआउट, मालरोड के सभी एटीएम भी बंद

Sat, 01 Mar 2025 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

लगभग 48 घंटे से मनाली शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में ब्लैकआउट है। लोग अंधेरे में रातें गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
मनाली में बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश और बर्फबारी से मनाली में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। घाटी में 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप हैं। जगह-जगह तार और पोल टूटने से मनाली अंधेरे में है। लगभग 48 घंटे से मनाली शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में ब्लैकआउट है। लोग अंधेरे में रातें गुजार रहे हैं। खास बात यह है कि बिजली न होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर लोगों के मोबाइल का बैटरी बैकअप खत्म हो गया है। मोबाइल बंद होने से पर्यटक ऑनलाइन ट्रांसफर भी नहीं कर पा रहे हैं। एटीएम बंद हैं। इससे कैश नहीं निकाल पर रहे हैं।

विज्ञापन


मनाली के मालरोड में सभी बैंकों के एटीएम बंद हैं। भारी बर्फबारी से सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ है। सैकड़ों पोल टूट गए हैं। तार जमीन पर गिरे हैं। कई जगह देवदार के पेड़ गिरने से पोल और तार बर्फ में दब गए हैं। बर्फ के बीच बिजली बहाल करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि, बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन नुकसान अधिक होने से पूरी तरह से बिजली बहाल होने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुनील कालिया और अजय गोयल ने कहा कि मनाली एक और दो विद्युत उपमंडल में 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ब्रेक डाउन हैं। कर्मचारी बिजली बहाल में जुटे हैं। दो-दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। कुछ जगह आज बिजली बहाल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें