फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाखड़ा बांध में ब्लैक आउट

Sat, 01 Oct 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच उत्तरी राज्यों को बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध में ब्लैक आउट कर दिया गया है। सतलुज नदी पर बने प्रोजेक्ट में लाइटें बंद करने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके अलावा नंगल डैम और एनएफएल (यूरिया खाद बनाने वाले उपक्रम) इकाइयों में भी पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीबीएमबी के मुख्य अभियंता एके बंसल ने बताया कि पाक में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार तीनों इकाइयों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। हालांकि, भाखड़ा बांध से दूसरे राज्यों को बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

हिमाचल सब एरिया हेडक्वार्टर को मुस्तैद रहने को कहा
अंबाला कैंटोनमेंट (मोहित धुपड़)। पीओके में घुसकर आतंकियों के सात लांच पैड पर भारतीय सेना के सर्जिकल अटैक के बाद पाकिस्तानी सेना और पीओके में समर्थित आतंकी संगठनों से रिएक्शन अटैक (प्रतिक्रिया में हमले) का खतरा बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने उत्तर भारत में तमाम एयरफोर्स स्टेशनों को अब अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अलर्ट रहने के ये निर्देश यहां अंबाला के सैन्य क्षेत्र स्थित उत्तर भारत के सबसे बड़े एयरफोर्स स्टेशन 7 विंग में भी पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आला अफसरों ने बैठक कर हालात पर चर्चा की। अंबाला मिलिट्री बेस कैंप से जुड़ी विभिन्न राज्यों व शहरों में स्थित वेस्टर्न कमांड, खड्गा टू कोर, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल सब एरिया हेडक्वार्टर के आला अफसरों को अपने अधीनस्थ यूनिटों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।

ऐहतियातन जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जो छुट्टियों पर हैं उनकी रद्द नहीं होंगी। वहीं आतंकियों के लांच पैड (शिविरों) पर सर्जिकल अटैक कर ताबड़तोड़ कार्रवाई से यहां लोकल मिलिट्री अथॉरिटी के तमाम अफसर और जवान खासे जोश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें