शिमला। रेजिडेंट डॉक्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ और डेंटल कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। दोनों अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारियों ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी। आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मेडिकेयर सेवा और व्यक्ति मेडिकेयर सेवा संस्थान (हिंसा और संपत्ति को नुकसान की रोकथाम) संशोधन अधिनियम 2017 को सरकार तुरंत लागू करवाए। डेंटल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान मोहन लाल कश्यप और महासचिव अनिल कुमार ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता वह काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देंगे। संवाद