फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाजपा की पदयात्रा आज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा की ओर से रविवार को शिमला में आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, पदयात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारू रखने के लिए 150 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सुबह पुराना बस अड्डा पर एकत्रित होंगे। यहां से सभी कार्यकर्ता समूह में वाया विक्ट्री टनल होते हुए चौड़ा मैदान के लिए रवाना होंगे। चौड़ा मैदान स्थित रैली स्थल पर भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें