हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनावों में अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी के पांच पदों पर भाजपा समर्थक संगठन विवि सर्व कर्मचारी कल्याण संघ ने अपना कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस समर्थित विवि कल्याण संघ इस बार उपाध्यक्ष और महासचिव दो अहम पदों को जीत कर अपनी लाज को बचाने में सफल रहा है।
वहीं माकपा समर्थित संगठन विवि सर्व कर्मचारी संघर्ष मंच इन चुनावों में एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सका। बुधवार को विवि में हुए संघ के चुनाव के घोषित नतीजों में अध्यक्ष पद पर बिपन कुमार ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने सर्वाधिक 189 मत लेकर जीत दर्ज की जबकि उनके विरोधी कांग्रेस समर्थित पीनी नेगी 176 मत ही ले पाए।
उपाध्यक्ष पद विवि के चर्चित चेहरे रहे कांग्रेस समर्थित राजेश ठाकुर ने इस चुनाव में सभी पदों में सबसे अधिक 244 मत लेकर सीट जीती। जबकि भाजपा समर्थित दिनेश कुमार सिर्फ 167 ही मत ले पाए। कार्यकारिणी के दूसरे अहम महासचिव पद पर कांग्रेस समर्थित गीता राम ने सबसे अधिक 189 मत लेकर जीत प्राप्त की, जबकि भाजपा समर्थित महेश कुमार 145 मत ले पाए।
माकपा समर्थक चारों खाने चित
संयुक्त सचिव के पद पर भाजपा समर्थित बुद्धि राम ने 228 मत लेकर जीते और कांग्रेस समर्थित विनीत सूद 157 पर सिमट गए। संगठन सचिव के पद पर भी कांग्रेस और भाजपा में रही टक्कर के चलते भाजपा समर्थित उम्मीदवार कुलदीप ठाकुर ने 229 मत
लेकर जीत दर्ज की और प्रेस सचिव पद पर इसी संघ के पैनल से मैदान में उतरे रवि सिंह 199 मत लेकर और वित्त सचिव पद पर भाजपा समर्थित ज्योति प्रकाश 191 मत लेकर विजयी रहे। इन चुनाव में सीधी टक्कर कांग्रेस और भाजपा समर्थितों में ही रही। माकपा का इसमें अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा वह अपना जीत का खाता तक खोलने में नाकाम रहे।
चुनाव में 538 में से 441 ने किया मत प्रयोग- रिटर्निंग आफिसर
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के बुधवार को हुए चुनाव में कुल 538 मतदाताओं में से 441 ने अपने मत का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी चुनी। मिली जुली बनी इस कार्यकारिणी के चुनाव में विवि में हुई नई भर्ती में नए बने जेओए क्लर्क मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।
चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर राजीव धीमान और सहायक रिटर्निंग आफिसर जगदीश ठाकुर ने बताया कि सुबह साढ़े दस से साढ़े तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। पौने पांच बजे चुनावी नतीजे घोषित कर दिए गए थे।
किसको किस पद पर पड़े कितने मत
चुनाव में 18 मत अवैध घोषित हुए, इसमें अध्यक्ष पर 6, उपाध्यक्ष पर 2, महासचिव 2, संयुक्त सचिव पर एक, संगठन सचिव पद पर दो, और प्रेस सचिव पद पर चार मत अवैध घोषित हुए।
किसको किस पद पर पड़े कितने मत
पद भाजपा समर्थित संगठन कांग्रेस समर्थित माकपा समर्थित संगठन
अध्यक्ष बिपन कुमार(189) पीपी नेगी(176) नरेश कुमार शर्मा(70) 6
उपाध्यक्ष दिनेश कुमार(167) राजेश ठाकुर(244) सुभाष चंद्र (28) 2
महासचिव महेश कुमार (145) गीता राम (190) मोहन लाल (104) 2
संयुक्त सचिव बुद्धि राम (228) विनीत सूद(157) हरि कांत चौहान (55) 1
संगठन सचिव कुलदीप ठाकुर (239) शिवानी (156) रविंद्र कुमार (44) 2
प्रेस सचिव रवि सिंह (199) रवि कांत(162) शिवानी मेहरा (76) 4
वित्त सचिव ज्योति प्रकाश (191) सुरेश कुमार(141) देवेंद्र (108) 1