फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 एससी आरक्षित सीटों में इतने पर भाजपा ने जीत का लहराया परचम

Wed, 20 Dec 2017 02:01 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में जहां पूरा विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा ने जातिगत आधार पर लड़ा। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल में इसका कोई असर नहीं दिखा। सूबे की 68 विधानसभा क्षेत्र में 17 सीटें अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


इसमें भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। सिर्फ चार एससी आरक्षित सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं।

कांग्रेस ने एससी आरक्षित सीट पर रोहड़ू, रामपुर, सोलन और रेणुका में जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा नाचन, करसोग, बल्ह, पच्छाद, कसौली, आनी, इंदौरा, बैजनाथ, जयसिंहपुर, भोरंज, चिंतपूर्णी, चुराह और झंड़ूता सीट पर जीती।

वहीं, सूबे की तीन जनजातीय सीटों में से भी दो पर कमल खिला है। सिर्फ किन्नौर की सीट भाजपा 120 वोट से हारी है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सिर्फ 17 में से पांच एससी आरक्षित सीटें पर ही जीती थी।
विज्ञापन


इस बार भाजपा को आठ सीटों का इजाफा हुआ है। कांग्रेस एससी आरक्षित की जीती 12 सीटों में से सिर्फ चार सीट बचाने में कामयाब रही है।

दलित सम्मेलनों का मिला फायदा
भाजपा के एससी मोर्चा ने सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी वर्ष में दलित सम्मेलनों का आयोजन किया था। इसमें सिर्फ एससी वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं और लोगों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


सभी विधानसभा में बड़े स्तर पर सम्मेलन करवाए गए थे, जिसका भाजपा का चुनावों में फायदा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें