फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting Shimla: मोदी सरकार के नौ साल की योजनाओं को आगे रखकर 2024 में वोट मांगेगी भाजपा

Sat, 20 May 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली केंद्र सरकार के बीते नौ साल के सफल कार्यकाल को चुनाव प्रचार का मुख्य आधार बनाएगी। 
विज्ञापन
पीटरहॉफ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आगे रखकर भाजपा हिमाचल लोकसभा चुनाव में उतरेगी। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली केंद्र सरकार के बीते नौ साल के सफल कार्यकाल को चुनाव प्रचार का मुख्य आधार बनाएगी। शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में बूथ से सशक्तीकरण और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से वर्ष 2024 को साधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में चुनावी हुंकार भरी।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और पूर्व में हिमाचल की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही गई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को अपने पक्ष में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता पार्टी डॉ. प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दोहराकर हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा बोलकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलिब्धयों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि पहले हम एक दो सांसद के लिए लड़ते थे। भाजपा ने संघर्ष किया। आज केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस सरकार 40 पर सिमट गई है। पूर्ण बहुमत से केंद्र में भाजपा सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने छल, कपट और मायाजाल से भाजपा को सत्ता से बाहर किया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस ने देश में एक के बाद एक घोटाले किए। केंद्र में मोदी सरकार के आते ही घोटालों में लगाम लगी है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बाराला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री राकेश जम्वाल, सांसद किशन कपूर, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार मौजूद रहे।

तीन चरणो में चलेगा अभियान
 केंद्र में भाजपा सरकार को 30 मई को 9 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसके लेकर प्रदेश में तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को जनसभा संबोधित करेंगे। दूसरे चरण 1 जून से 22 जून तक चलेगा। इस दौरान संसदीय क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं भी होगी। तीसरे चरण में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विकास तीर्थ कार्यक्रम आयोजित होगा। 20 से 30 जून तक भाजपा घर घर संपर्क अभियान चलाएगी।
 

विज्ञापन

मोदी है तो मुमकिन है : अनुराग

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के उपलब्धियों के पुल बांधे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों पर टिप्पणी की। कहा कि जनता की दी गई गारंटियां कांग्रेस पार्टी कभी भी पूरा नहीं कर पाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी कांग्रेस के कई वर्ष भाजपा के 9 वर्ष के आगे फीके पड़ने वाली बात कही।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 9 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत की साख पूरे विश्व में पहुंचाई है। भाजपा मानती है की जन संपर्क से जन समर्थन जुटाने का काम हमने करना है।

उन्होंने हमारी केंद्र सरकार ने 36,0000 से ज्यादा लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है, आयुष्मान भारत में 5 लाख के इलाज का पैसा केंद्र सरकार ने जनता को दिया और महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाओं का बड़ा लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरत मदद लेने वाला देश नहीं मदद देने वाला देश बन गया है। कोविड संकटकाल में भारत ने अनेकों देशों को कोविड वैक्सीन मुफ्त देने का काम किया। उन्होंने कहा की मोदी है तो मुमकिन हैं, मोदी जी जो ठान लेते है वो करते हैं। केंद्र सरकार ने हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क देने का बड़ा काम किया है और जिस प्रकार से जयराम ठाकुर सरकार ने केंद्र को इसके लिए जमीन देने का काम किया वह बहुत बड़ी बात है।

कांग्रेस 10 जन्म में भी पूरी नहीं कर सकेगी गारंटियां : जयराम
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की 2014 के आम चुनाव से पूरा देशभर में कांग्रेस के प्रति निराशा का माहौल था। जनता के आशीर्वाद मोदी प्रधानमंत्री बने। 2019 से फिर प्रधानमंत्री हैं। केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। हिमाचल के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं था। भाजपा की सरकार ने 5 साल में विकास कार्यों को पंख लगाने का काम किया और हमने विकास को घर-घर पहुंचाया। प्रदेश में कांग्रेस झूठ बोल कर सत्ता में आई है। कांग्रेस पार्टी 10 जन्म ले ले, वह अपनी गारंटियां पूरी नहीं कर पाएंगी। हिमाचल प्रदेश में ऐसा प्रतीत हो रहा है की व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मजाक हो रहा है।

एक बार फिर मोदी सरकार को लाना : खन्ना
शिमला। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को लाना है। इस संकल्प से हम आगे बढ़ेंगे। भाजपा सरकार के 9 साल और कांग्रेस के अनेकों वर्षों की अगर तुलना की जाए तो कांग्रेस के अनेक वर्ष भाजपा के 9 वर्ष के आगे फीके पड़ जाते हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेश में भारतीय नागरिक को अलग पहचान मिली है।

शांता कुमार और प्रेम धूमल नहीं आए
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में 2024 का मास्टर प्लान तैयार किया गया। बूथ और डाटा प्रबंधन के दम पर जनता तक पहुंच बनाने से लेकर हर घर में दस्तक देने का फैसला लिया है। भाजपा ने कार्यसमिति की बैठक में बूथ और डाटा प्रबंधन के लिए त्रिलोक जमवाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। जिसमें छह सदस्यों को शामिल किया। इसी तरह से कार्यसमिति में अगले महीने चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान का प्रभारी संजीव कटवाल को बनाया। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल मौजूद नहीं रहे। इसमें बताया कि केंद्र सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के अंदर कई कार्यक्रम होंगे।

17 संगठनात्मक जिलों और हर मंडल में होगी कार्य समिति की बैठक
भाजपा 17 संगठनात्मक जिलों और हर मंडल पर कार्यसमिति की बैठक करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि 30 मई को केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने जा रहे हैं। नौ वर्षों में देश में पूर्व से चले आ रहे विषयों का समाधान हुआ है। जिनमें धारा 370, राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों का हल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें