फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 06:03 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल डील पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा 19 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी। जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पदाधिकारी, जिला, मंडलों और सभी मोर्चों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दी। उन्होंने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद और निराधार प्रश्न खड़ा कर और इसे

दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह किया है। सत्ता की भूख में कांग्रेस देश को भी धोखा देने से भी गुरेज नहीं करती है। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से बोला गया झूठ इसी बात का उदाहरण है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गई सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई भी ठोस आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें