भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने पर भाजपा 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में हर मंडल में मनाएगी।
सत्ती ने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के बैनर तले करवाया जाएगा। कार्यक्रम में वीरता पदक विजेताओं, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
शहीदों की ओर से देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों का भी स्मरण किया जाएगा तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों के साथ सुबह 11 बजे सुनेंगे।