फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज लेकर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही सरकार: धर्माणी

Sun, 26 Mar 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और हिमांशु मिश्रा ने कहा है कि हिमाचल सरकार तीन महीने में 2400 करोड़ का कर्ज लेने को तैयार है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में सरकार कर्ज पर कर्ज लेती रही और अब 10 दिन के भीतर फि र 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है। हालत यह है कि यह पैसा हिमाचल के विकास कार्यों में नहीं बल्कि निगम और बोर्डों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के ऐशोआराम में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा

कि हिमाचल की सड़कें टूटी हुई है। शहरों और गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसी तरह शिक्षा की हालत दयनीय है। रूसा के कारण उच्च शिक्षा की हालत पतली हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें