फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्वाइजनिंग से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा की हालत नाजुक, पीजीआई रेफर

Tue, 04 Sep 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर/नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान अजय राणा की हालत प्वाइजनिंग से नाजुक हो गई है। रविवार को उन्हें चक्कर स्थित निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां से देर शाम को उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शाम को अस्पताल पहुंचकर राणा का कुशलक्षेम जाना। इससे पूर्व दिनभर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्वाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार रविवार रात उन्हें करीब 8 बजे तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उन्हें बल्ह के चक्कर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। बाद में फोर्टिस अस्पताल से वेंटिलेटर से लैस एंबुलेंस मंगाई गई और इसी एंबुलेंस से राणा को पीजीआई ले जाया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पहले फोन पर राणा के स्वास्थ्य का पता लिया।

बाद में वह खुद भी कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंच गए। प्रदेश के कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडा, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल व मुख्यमंत्री के ओएसडी शीशु धर्मा चक्कर स्थित अस्पताल पहुंचे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती व बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी राणा का हाल जाना।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ खाया था धतूरा 

अजय राणा को किस चीज से प्वाइजनिंग हुई है इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके पेट से निकाले गए खाने की प्रयोगशाला जांच के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल पाएगी।

बताया जा रहा कि गत दिन वह महादेव में एक समारोह में गए थे, जहां पर दोस्तों के साथ धतूरे के कुछ फूल खा लिए थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। डा. अरुण चंदेल ने बताया कि अजय राणा को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सरकारी अस्पताल में नहीं वेंटिलेटर 
मंडी जिले में किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में आपात स्थिति के दौरान मरीज की जान पर बन आती है। रविवार को भाजपा नेता अजय राणा को भी इसी वजह से निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें