फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh Election: BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, सिराज से लड़ेंगे CM ठाकुर, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 19 Oct 2022 05:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

BJP Candidate List Himachal Pradesh 2022: नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक  के बाद भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जानिए सीएम जयराम कहां से लड़ेंगे चुनाव...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 प्रत्याशियों के टिकट घोषित किए हैं। एक मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समेत 11 विधायकों के टिकट कट गए हैं, जबकि दो मंत्रियों के हलके बदले हैं। भाजपा हाईकमान ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का टिकट काटकर उनके बेटे रजत ठाकुर को दिया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का हलका शिमला से बदलकर कसुम्पटी और राकेश पठानिया का नूरपुर से फतेहपुर किया है। पांच महिलाओं और 19 नए उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। 

बुधवार को छह सीटों बड़सर, हरोली, देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू और रामपुर पर टिकट घोषित करने का पेच फंसा रहा। इससे पहले देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

62 प्रत्याशियों की यह सूची बुधवार सुबह जारी की गई। भाजपा ने इन सीटों पर यह फैसला कांग्रेस की ओर से पहली सूची में मंगलवार को 46 टिकट घोषित करने के बाद लिया। अब दूसरी सूची में कभी भी छह नाम घोषित होंगे। 

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: HP Congress Candidate List: कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी,19 मौजूदा विधायकों को भी टिकट

इन विधायकों के कटे टिकट 
धर्मपुर से मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर से जिया लाल, चंबा से पवन नैयर, ज्वाली से अर्जुन सिंह, आनी से किशोरी लाल, करसोग से हीरा लाल, द्रंग से जवाहर ठाकुर, सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह, भोरंज से कमलेश कुमारी, बिलासपुर से सुभाष ठाकुर, धर्मशाला से विशाल नैहरिया। 

यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट

ये 19 नेता होंगे पहली बार भाजपा ये नए उम्मीदवार 
भरमौर से डा. जनक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, ज्वाली से संजय गुलेरिया, धर्मशाला से राकेश चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, आनी से लोकेंद्र कुमार, करसोग से दीपराज कपूर बंथल, द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर, धर्मपुर से रजत ठाकुर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, सुजानपुर से कैप्टन (रि.) रणजीत सिंह, शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा और किन्नौर से सूरत नेगी। 

टिकट लेने वालों में चार डॉक्टर, एक सेवानिवृत्त आईएएस अफसर 
भाजपा के टिकट लेने वालों में चार डॉक्टर हैं। इनमें आईजीएमसी शिमला के एमएस रहे न्यूरो सर्जन डा. जनक राज भरमौर, आईजीएमसी शिमला के ही चिकित्सक रहे डा. राजेश कश्यप सोलन, आयुर्वेदिक चिकित्सक रहे डा. राजीव बिंदल नाहन और डा. राजीव सैजल कसौली से चुनाव लड़ेंगे। पीएचडी डा. रामलाल मारकंडा लाहौल स्पीति और डा. हंसराज चुराह से चुनाव लड़ेंगे।

सोलन में फिर आमने-सामने होंगे ससुर और दामाद 

सोलन में ससुर और दामाद एक बार फिर आमने सामने होंगे। कांग्रेस के प्रत्याशी सेवानिवृत्त कर्नल डा. धनीराम शांडिल से यहां भाजपा के प्रत्याशी डा. राजेश कश्यप का मुकाबला होगा। वर्ष 2017 में भी इन दोनों में मुकाबला हुआ था और डा. शांडिल चुनाव जीत गए थे।  

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने इस तरह से दिए 62 टिकट 
सिराज     जयराम ठाकुर 
चुराह  (एससी)   हंसराज 
भरमौर (एसटी)  डा. जनकराज 
चंबा       इंदिरा कपूर 
डलहौजी   डीएस ठाकुर 
भटियात    विक्रम जरियाल
नूरपुर       रणवीर सिंह निक्का
इंदौरा (एससी)  रीता धीमान 
ज्वाली           संजय गुलेरिया 
जसवां परागपुर  बिक्रम ठाकुर 
जयसिंहपुर  (एससी)  रविंद्र धीमान 
सुलह        विपिन सिंह परमार 
नगरोटा        अरुण कुमार मेहरा 
कांगड़ा         पवन काजल 
शाहपुर         सरवीण चौधरी
धर्मशाला        राकेश चौधरी 
पालमपुर         त्रिलोक कपूर 
बैजनाथ   (एससी)        मुल्खराज प्रेमी 
लाहौल स्पीति (एसटी)    डा. रामलाल मारकंडा 
मनाली                    गोविंद सिंह ठाकुर 
बंजार                     सुरेंद्र शौरी 
आनी (एससी)       लोकिंद्र कुमार 
करसोग  (एससी)     दीपराज कपूर (बंथल)
सुंदरनगर           राकेश जमवाल 
नाचन  (एससी)     विनोद कुमार 
द्रंग                 पूर्ण चंद ठाकुर 
जोगिंद्रनगर          प्रकाश राणा 
धर्मपुर               रजत ठाकुर 
मंडी                 अनिल शर्मा 
बल्ह  (एससी)            इंद्र सिंह गांधी 
सरकाघाट                   दलीप ठाकुर 
भोरंज   (एससी)         डा. अनिल धीमान 
सुजानपुर                 कैप्टन (रि.) रणजीत सिंह 
हमीरपुर                   नरेंद्र ठाकुर 
नादौन                     विजय अग्निहोत्री 
चिंतपूर्णी  (एससी)       बलबीर सिंह चौधरी 
गगरेट                      राजेश ठाकुर 
ऊना                        सतपाल सिंह सत्ती 
कुटलैहड़                   वीरेंद्र कंवर 
झंडूता (एससी)             जेआर कटवाल 
घुमारवीं                      राजेंद्र गर्ग 
बिलासपुर                    त्रिलोक जमवाल 
नयना देवी                   रणधीर शर्मा 
अर्की                     गोविंद राम शर्मा 
नालागढ़                   लखविंद्र राणा 
दून                        परमजीत सिंह पम्मी 
सोलन   (एससी)         डा. राजेश कश्यप 
कसौली  (एससी)         डा. राजीव सैजल 
पच्छाद  (एससी)          रीना कश्यप 
नाहन                       डा. राजीव बिंदल 
रेणुका जी   (एससी)        नारायण सिंह 
पांवटा साहिब              सुखराम चौधरी
शिलाई                      बलदेव तोमर 
चौपाल                      बलवीर सिंह वर्मा 
ठियोग                       अजय श्याम 
कसुम्पटी                    सुरेश भारद्वाज 
शिमला                      संजय सूद 
शिमला ग्रामीण               रवि मेहता 
जुब्बल-कोटखाई             चेतन बरागटा 
रोहडू़    (एससी)              शशिबाला 
किन्नौर (एसटी)               सूरत नेगी 

प्रदेश भाजपा ने टिकटों में भी रिवाज बदलते हुए एक-तिहाई नए चेहरों को जगह दी : कश्यप 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य भाजपा ने टिकटों में भी रिवाज बदलते हुए इस बार करीब एक तिहाई नए चेहरों को जगह दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 62 में से 19 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं और पदाधाकारियों को भी बीजेपी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर गौर करें तो 62 में से पांच महिलाओं, 4 डॉक्टरों समेत एक रिटायर आईएएस अफसर को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपने तीनों महामंत्रियों को इस बार चुनाव मैदान में उतारा है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जहां पुराने चेहरों पर दाव लगा रही है और उनके कुनबे में जहां बिखराव और परिवारवाद पूरी तरह से हावी है, वहीं भाजपा अपने सशक्त उम्मीदवारों और नेतृत्व के दम पर आगामी चुनाव में रिवाज बदल कर दोबारा हिमाचल में सत्ता पर काबिज हो कर जनता की सेवा करेगी।
विज्ञापन

नड्डा ने बुलाया तो मिलने गए धूमल, शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया 

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल को बुलाया तो वह उनसे मिलने गए। उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। यह हिमाचली शिष्टाचार भी है। धूमल ने कहा कि नड्डा उनके पुराने साथी हैं। उनका फोन आया था तो उन्होंने चाय पर बुलाया था और कहा था कि वह हिमाचल सदन आ जाते हैं। मगर उन्होंने नड्डा को कहा कि वही उनके पास चले जाते हैं। उन्होंने गाड़ी भेजी और वह उनसे मिलने चले गए। नड्डा ने उन्हें दिवाली के उपलक्ष्य पर मिठाई भी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें