फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: नड्डा की कल जसूर में होगी जनसभा, हमीरपुर में लेंगे कोर कमेटी की बैठक

Sun, 11 Jun 2023 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)/हमीरपुर

सार

नड्डा हमीरपुर में हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। हमीरपुर में होने वाली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोकसभा चुनाव के मिशन 2024 को लेकर सोमवार को नूरपुर में चुनावी हुंकार भरेंगे। नड्डा भले जसूर में पार्टी कार्यालय का लोकार्पण करने पहुंच रहे हों, लेकिन उनके इस दौरे को 12 को कांगड़ा और 14 जून को मंडी संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सोमवार शाम 7:30 बजे नड्डा हमीरपुर में हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना के अलावा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के रणनीतिकार रहे भाजपा कोर कमेटी सदस्य हर्ष महाजन भी शामिल होंगे। भाजपा हाईकमान ने गत दिवस ही हर्ष महाजन को कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। हमीरपुर में होने वाली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।

इसके अलावा संगठन की मजबूती और महाजनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। इससे पहले सोमवार सुबह 9:30 बजे नड्डा भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर के जसूर स्थित कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। नूरपुर से ही पार्टी के संगठनात्मक जिला पालमपुर के कार्यालय भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। उनके साथ अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद गंगथ रोड जसूर में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी संगठन ने नड्डा की रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए संगठनात्मक जिला नूरपुर के तहत आने वाले नूरपुर, इंदौरा, जवाली और फतेहपुर मंडलों समेत कांगड़ा, धर्मशाला, नगरोटा और शाहपुर के अलावा कांगड़ा जिले के साथ चंबा के डलहौजी, भटियात, चंबा और चुराह हलके के नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें