फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसओ व चालक द्वारा पुलिस से मारपीट करने पर भड़की जिला भाजपा

Tue, 13 Aug 2019 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के पेखूबेला स्थित आईओसीएल डिपो के बाहर अवैध शराब मामले को लेकर कांग्रेस विधायक के पीएसओ और ड्राइवर द्वारा पुलिस कर्मियों से की गई मारपीट के बाद जिला भाजपा भड़क गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार की अध्यक्षता में सड़क पर उतरकर विधायक सतपाल रायजादा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ऊना से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने उपायुक्त संदीप कुमार के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को ज्ञापन भेज ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई। कहा कि कांग्रेस के नेता माफिया को संरक्षण देते हैं, इसका सबूत देर रात पेखूबेला में देखने को मिला। शराब माफिया को बचाने के लिए न केवल सदर के विधायक सतपाल रायजादा की गाड़ी मौके पर पहुंची बल्कि पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गए, जो बहुत ही शर्मनाक घटना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना घटी है, जो निंदनीय है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि सरकार विधायकों को पीएसओ सुरक्षा के लिए देती है, लेकिन रायजादा के पीएसओ से शराब माफिया की सुरक्षा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएसओ विधायक की सुरक्षा के लिए होता है, ऐसे में बिना विधायक पीएसओ पेखूबेला में क्या करने गया था। राम कुमार ने कहा कि जयराम सरकार ने माफिया के प्रति जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है, रात की घटना ने देवभूमि को बदनाम किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से आग्रह किया है विधायक की ऐसी हरकत के चलते उसकी सदस्यता फौरन रद्द की जाए। 
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, महामंत्री तिलक राज सैनी, अशोक धीमान, मोहिंद्र मनकोटिया, सतीश ठाकुर, रवि जैलदार, राजेश कौशल, बीडीसी उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार, मंडल युवा अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अजय चौधरी, मंडल महामंत्री विकास शर्मा, कमल सैनी, विनय शर्मा, प्रवीन पुरी, वरुण मेहन, खामोश जैतक, मोहित बेदी, ऋषि मेहन, जगदेव जग्गा, सुखविंद्र सांगरा, लक्की, हरमेश प्रभाकर, प्रधान बिट्टू समेत हरोली से भी बड़ी संख्या में भाजपाई विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें