भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने जारी बयान में कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार चलाने में असफल साबित हो रहे हैं। अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए विपक्ष पर झूठे एवं मनघड़ंत आरोपों की राजनीति कर रहे हैं।
सत्ती ने वीरभद्र सिंह के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि दो वर्षों में प्रदेश का विकास की पटरी से नीचे उतर चुका है। इस समयावधि में वर्तमान सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए कोई नई योजना नहीं बनाई। बल्कि पूर्व भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई विकास योजनाओं को भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।