भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 मई को हिमाचल प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। नड्डा मंगलवार को करीब 11:00 बजे पहली जनसभा किन्नाैर जिले के शोल्टू में करेंगे। करीब 2:00 बजे ननखड़ी और शाम करीब 4:00 रामलीला मैदान रोहडू़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिलासपुर के विजयपुर में बैठक करेंगे।