फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: अलका लांबा ने कंगना पर कसा तंज, बोलीं- ये तीन घंटे की मूवी नहीं, लोकसभा का चुनाव है

Mon, 27 May 2024 02:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 अलका लांबा ने  कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं, यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है।
विज्ञापन
अलका लांबा ने भाजपा नेताओं की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं, यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि मंडी की जनता कोई ऐसा प्रतिनिधि नहीं चाहती तो किसी के हाथ की कठपुतली बना रहे और यहां के विकास की कोई बात न करें। प्रत्याशी के पास रोड़मैप भी होना चाहिए जोकि कंगना के पास नहीं है। इस मौके पर अलका ने उन भाजपा नेताओं की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया, जिनपर मामले चल रहे हैं। अलका ने इन नेताओं को मोदी का परिवार बताया। अलका ने कहा कि अगर कंगना महिलाओं के साथ अन्याय करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाएंगी तो उसकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। अलका ने दावा किया कि अभी कंगना की हार तय है लेकिन महिला न्याय के प्रति आवाज नहीं उठाने पर उसकी जमानत का जब्त होना भी तय है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें