विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा पालमपुर में रूपरेखा तैयार करेगी। चुनाव कैसे जीता जाए, इसे लेकर भाजपा अगली रणनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने तैयार करेगी। शाह तीन मई को पालमपुर आएंगे। वह तीन और चार मई को यहीं रहेंगे। उनका पालमपुर का दौरा फाइनल हो गया है।
अमित शाह के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी आएंगे। तीन और चार मई को अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बुड्डामल कैशल (मैंझा रोड) पर बैठकें लेंगे। पहले दिन शाह भाजपा के वरिष्ठ ओहदेदारों, विधायकों और अन्य नेताओं से बैठक करेंगे जबकि चार मई को वह बुद्धिजीवी गोष्ठी में वार्तालाप करेंगे।
सूत्र बताते हैं कि शाह के पालमपुर दौरे को लेकर शांता के घर भाजपा नेताओं की शनिवार रात यामिनी में बैठक हुई है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन और चार मई को पालमपुर आएंगे।