फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता बोले, जमानत पर रहने वाली सरकार क्या करेगी विकास

Sat, 03 Jun 2017 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/मारंडा(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश के लिए कितनी शर्म की बात है कि प्रदेश सरकार अदालत में जमानत पर है। मुख्यमंत्री का सारा परिवार, जबकि कांग्रेस के कई नेता भी जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार ही जमानत पर हो, वह प्रदेश का क्या विकास कर सकती है।
विज्ञापन


पालमपुर के ठाकुरद्वारा में जिला भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांता ने कहा कि प्रदेश में चार बार भाजपा की सरकार बनी और चार बार ही प्रदेश का विकास हुआ, लेकिन कांग्रेस शासन में दिल्ली से लेकर हिमाचल तक भ्रष्टाचार ही हुआ है। इस बार हिमाचल में सरकार भाजपा की बननी तय है।

इस बार हमें यह गिनने की जरूरत नहीं होगी कि कितनी सीटें आईं। बल्कि कांग्रेस यह गिनती करेगी कि बची कौन सी सीट है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा नेताओं में कमी हो सकती है, लेकिन भाजपा को समर्थन देने वाले लोगों की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


इसके लिए सबको मेहनत करनी होगी। जब तक जीत नहीं मिलती है, तब तक चैन से किसी को नहीं बैठना होगा। शांता ने कहा कि पहले भी केंद्र में सरकारें बनीं, लेकिन आए दिन दिल्ली से भ्रष्टाचार की खबरें बाहर आती थीं, जबकि अब दो पैसे के भ्रष्टाचार की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें