फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवीण ने शाहपुर का गुस्सा शिमला में फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की विधायक सरवीण चौधरी ने शाहपुर के एक कार्यक्रम का गुस्सा शिमला में सचिवालय में आयोजित विधायकों की प्राथमिकता बैठक में फोड़ा। उन्होंने सरकार और कांग्रेस के कुछ नेताओं को सीधे तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रेस्ट हाउस के रिपेयर के नाम पर उद्घाटन की पट्टिका लगाई जा रही है। वह अकेले काफी देर तक बोलती रही। सरवीण यहीं नहीं थमी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से जो आईपीएच और लोक निर्माण विभाग की विधायकों की प्राथमिकताएं तय की गई है।
विज्ञापन


उनमें से एक भी काम की डीपीआर आज तक नहीं बनी है। भाजपा सरकार की ओर से जो योजनाएं बनी थी। उन्हीं योजनाओं पर आज भी काम हो रहा है। इन विभागों का बजट तक खत्म हो गया है। प्रदेश के कुछ और विधायकों की ओर से भी समय से डीपीआर तैयार न होने पर सरकार से नाराजगी जताई गई। उनकी ओ से कहा गया कि ऐसी योजनाओं को विधायक प्राथमिकता में शामिल करने का क्या लाभ है, जिसे बनना ही नहीं है।
विज्ञापन

..नहीं पहुंचे आठ विधायक

हिमाचल प्रदेश के तमाम विधायकों को अपने क्षेत्रों से कोई सरोकार नहीं है। विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन 21 विधायकों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से केवल 13 विधायक ही पहुंच पाए।

सूत्रों ने बताया कि आठ विधायक इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए। कई तो ऐसे विधायक थे, जोकि शिमला में मौजूद थे। इसके बावजूद बैठक में हिस्सा नहीं लिया। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों के विधायक शामिल थे।

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री, मंत्री अथवा विधायक द्वारा लगाई गई शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं को उखाड़ने की प्रथा के पक्षधर नहीं हूं। अगर किसी को ऐसा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें