फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: हिमाचल से भाजपा प्रत्याशियों का आज हो सकता है एलान

Sat, 23 Mar 2019 10:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों का शनिवार को एलान हो सकता है। शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रदेश की चारों सीटों से संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर का टिकट लगभग तय हो गया है। मंडी और शिमला के साथ-साथ अब कांगड़ा में भी पेच फंस गया है। सांसद शांता कुमार के चुनाव नहीं लड़ने के एलान ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कांगड़ा सीट को लेकर शुक्रवार रात विस्तार से मंथन किया गया। संभावित है कि शनिवार को प्रदेश की सभी सीटों से प्रत्याशी तय न करते हुए एक ही सीट से प्रत्याशी घोषित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें