फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने एसएसबी कैंप में जवानों को बांधी राखी

Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा कुल्लू मंडल की पूरी टीम ने शमशी में एसएसबी प्रशिक्षण कैंप में जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिलाओं ने कैंप में जाकर जवानों को राखी बांधी। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने कहा कि सभी जवान देश की रक्षा के लिए घर परिवार छोड़कर खासकर आज के दिन अपनों की कमी महसूस करते हैं लेकिन महिला मोर्चा ने जवानों को राखी बांधकर अपना फर्ज निभाया है। 

वहीं एसएसबी के अधिकारियों ने भाजपा कुल्लू मंडल महिला मोर्चा की पहल को सराहा। इस दौरान एसएसबी कैंप अधिकारी नरेश, राजन कुमार, अशोक कुकुन्डू, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा महंत,
विज्ञापन


अंजय बोध, मनीषा सूद, नीना राणा, शारदा पोतदार, अर्चना शर्मा, देवधरनी, सोमा देवी, निर्मला, अनिता शर्मा, सीता राखा, लता शर्मा, रानी कौर, रूकमणी जोशी, लोतमी देवी, बबली देवी और ईश्वर दास आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें