फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को, नेता प्रतिपक्ष पर होगा फैसला

Sat, 24 Dec 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए सभी पार्टी विधायकों को शिमला बुलाया गया है। शनिवार को ही भाजपा विधायक शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल रविवार को नेता प्रतिपक्ष पर फैसला लेगा। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जैसे नेताओं के नामों पर पहेलियां बुझाई जा रही हैं कि इनमें से कोई हो सकता है। भाजपा विधायक दल की बैठक 12:00 बजे विली पार्क शिमला में बुलाई गई है।  भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए सभी पार्टी विधायकों को शिमला बुलाया गया है। शनिवार को ही भाजपा विधायक शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व वरिष्ठ नेता 9:30 रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

विज्ञापन


11 बजे सभी विधायक मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सुशासन दिवस मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष का चयन होगा। विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और पूर्व प्रभारी मंगल पांडे ने शनिवार रात तक शिमला पहुंचना था। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन रविवार सुबह शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे भाजपा नेता राजभवन जाएंगे और सुक्खू सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए गए कार्यालयों, संस्थानों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।   2:00 बजे भाजपा नेता प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें