फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: भाजपा विधायक दल की बैठक 25 को, चुन सकते नेता प्रतिपक्ष

Fri, 23 Dec 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा विधायक दल की बैठक 25 दिसंबर को पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें पार्टी नेता प्रतिपक्ष चुन सकती है। इस संबंध में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से भी चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा की गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से 2022 के पार्टी के सभी प्रत्याशियों की एक बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि भाजपा विधायक दल की बैठक 25 दिसंबर को पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें पार्टी नेता प्रतिपक्ष चुन सकती है। इस संबंध में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से भी चर्चा हो चुकी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालेंगे या किसी अन्य नेता को यह जिम्मा दिया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें जयराम ठाकुर ने बताया गया कि किस प्रकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार बदला-बदली की भावना से काम कर रही है। कार्यालय बंद किए जा रहे हैं। इसके विरोध में वीरवार को आठ मंडलों में ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और हर मंडल में धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें