फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक पर राम रहीम-हनीप्रीत से की तुलना

Wed, 27 Sep 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस शिलाई के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर भाजपा विधायक और एक केंद्रीय मंत्री की फोटो अपलोड कर अभद्र टिप्पणी से बवाल मच गया है। अपलोड की गई फोटो विधायक बलदेव तोमर और भाजपा की महिला नेता की है।
विज्ञापन


इसमें भाजपा केंद्रीय नेताओं की तुलना राम रहीम और हनीप्रीत से की गई है। अमर्यादित टिप्पणी पर पांवटा और शिलाई भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी निंदा की है। उधर, विधायक का कहना है कि दिल्ली से लौटने पर वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करवाएंगे करेंगे। 

यूथ कांग्रेस शिलाई के नाम की इस फेसबुक आईडी पर फोटो के साथ लिखा गया शिलाई बीजेपी टिकट हाथ से जाने के बाद केंद्रीय नेता की हनीप्रीत से मिलते बलदेव तोमर। साथ ही लिखा है- केंद्रीय नेता ने कहा है कि तुम हनी की सेवा करो, फल अपने आप मिल जाएगा।
विज्ञापन


कानूनी सलाह लूंगा
शिलाई विस क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर का कहना है कि ये महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया सोच है। देश के चला रहे नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा और टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। दिल्ली से वापस लौटने पर इस मामले में कानूनी सलाह ली जाएगी।

फर्जी है आईडी: युकां
शिलाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कंवर ठाकुर ने कहा कि शिलाई युवा कांग्रेस की फेसबुक आईडी युवा कांग्रेस के नाम से बनाई गई है। यूथ कांग्रेस के नाम से किसी भी तरह की आईडी नहीं बनाई गई है। ये आईडी फेक है। चाहे तो इसकी जांच करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें