फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के सामने रो पड़े महेश्वर, सीएम समेत छोटे भाई पर किया पलटवार

Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सदर विधायक एवं रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के तीखे हमले के बाद मंगलवार को सदर विधायक एवं रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह जब मीडिया से रूबरू हुए तो वे अपने छलकते आंसुओं को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


नम आंखों से उन्होंने अपने छोटे भाई एवं आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह का नाम लिए बिना कहा - मंच पर अपने पूर्वजों के खिलाफ टिप्पणी सुनने वालों पर धिक्कार है। महेश्वर सिंह ने कहा कि मैं जागीरदार का बेटा हूं।
 
बता दें कि सीएम वीरभद्र सिंह ने सोमवार को बंजार में मंच से महेश्वर सिंह के पारिवारिक इतिहास को लेकर चर्चा की थी। सीएम ने उन्हें रॉय बताया था। मंच पर महेश्वर सिंह के छोटे भाई कर्ण सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कुल्लू फील्ड हॉस्टल में पत्रकारों से बातचीत में महेश्वर ने बताया कि रघुनाथ मंदिर निजी है या सार्वजनिक इस पर कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन सीएम के रवैये की निंदा करता हूं। मैं अभी भी वीरभद्र सिंह का आदर करता हूं लेकिन वे बौखलाहट में रघुनाथ जी के बारे में कह रहे हैं।

रघुनाथ जी के पास ताकत है। उनकी चौकीदारी व कोतवाली करने की आवश्यकता नहीं है। मामले में सच और झूठ सामने आएगा। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और सार्वजनिक तौर पर चर्चा करना अवमानना का केस है।
विज्ञापन

मंदिर के लिए मां ने तुड़वा दी थी एफडी

महेश्वर ने कहा कि रघुनाथ के गैराज में रहने का सीएम का बयान मंदिर परंपरा के विरुद्ध है। कुल्लू के राजा रघुनाथ हैं। रघुनाथ मंदिर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उनकी मां ने एफडी तक तुड़वा दी थी।

कहा कि चोर पकड़े जाने पर पुरस्कृत भी किया जाता है और बाद में चोरी को लेकर शंका भी जाहिर की जाती है। चोरी कहीं भी हो सकती है। डीसी के साथ हुए व्यवहार की भी महेश्वर ने निंदा की।

न्यास पर उठाए सवाल
महेश्वर ने सूबे के विभिन्न मंदिरों के न्यास पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ मंदिरों की हालत बेहद खस्ता है जबकि उनकी आय अच्छी है। न्यास बनाकर परंपराओं को बनाए रखने का दावा करने वाले सीएम मंडी के राजमाधव की तरह यहां भी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जलेब के बाद अकेले राजमाधव लौटते हैं और हफ्ते में एक बार स्नान किया जाता है। महेश्वर ने भीमाकाली न्यास के चेयरमैन पद को लेकर भी प्रश्न उठाए।

राज्यपाल से करेंगे शिकायत
बंजार में आयोजित सीएम की जनसभा में की गई घोषणाओं को लेकर महेश्वर सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाएं राजाओं वाली हैं। बिना औपचारिकताओं के ही घोषणाएं की गई हैं। इसकी शिकायत राज्यपाल से की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें