फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महामंत्री ने साधा निशाना, बोले- पेंडुलम की तरह न झूलें अनिल शर्मा

Sat, 13 Apr 2019 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा महामंत्री और पार्टी के चुनाव प्रबंधन के संयोजक चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा पेंडुलम की तरह न झूलें। वह भाजपा से विधायक बने हैं और विधायकी छोड़कर उन्हें फ्रेश मेंडेट लेना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने भी कहा कि अनिल शर्मा को बंद कमरे में बेटे के लिए प्रचार करने के बजाय विधानसभा की सदस्यता छोड़कर खुले में प्रचार करना चाहिए। दोनों नेताओं ने शनिवार को शिमला में संयुक्त पत्रकार वार्ता की। 

चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा की वर्तमान में स्थिति आधे कांग्रेसी और आधे भाजपाई की है। ऐसे में उन्हें न तो भाजपा मानेगी और न ही शायद कांग्रेस मान्यता दे सकती है। अनिल शर्मा में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन


वरना मंडी में भाजपा के लिए प्रचार करें। गणेश दत्त ने सवाल उठाया कि अनिल शर्मा ने यह कहकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया है कि सीएम का उन पर भरोसा नहीं है तो बतौर विधायक भी कैसे भरोसा होगा। 

कई छोटे-बडे़ कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में, खुलासा जल्द 
चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कई छोटे-बडे़ नेता भाजपा के संपर्क में हैं और भाजपा में आ सकते हैं। जल्दी ही इसका खुलासा होगा। 

मंडी में रूप सिंह, खीमीराम, तुलसीराम सब भाजपा के साथ 
एक सवाल के जवाब में चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि मंडी में सब भाजपा नेता पार्टी के साथ जुडे़ हुए हैं। यहां पूर्व मंत्री रूप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष खीमीराम, तुलसीराम आदि सब भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें