फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Himachal: भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए, देखें पूरी सूची

Thu, 16 Jul 2026 10:26 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी की भी नियुक्ति की है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और आगामी अभियानों को मजबूती मिले।

विज्ञापन


इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
 
संगठनात्मक जिला प्रभारी सह-प्रभारी
चंबा विपिन परमार रमेश राणा
नूरपुर सुरेश चंदेल विनय शर्मा
कांगड़ा विक्रम ठाकुर संजीव शर्मा
देहरा राजेश ठाकुर वंदना योगी
पालमपुर विनोद ठाकुर पंकज जमवाल
लाहौल-स्पीति नितिन कुमार ज्योति कपूर
कुल्लू बिहारी लाल शर्मा प्रियंता शर्मा
मंडी सुरेश भारद्वाज भीम सेन
सुंदरनगर तिलकराज शर्मा कुसुम सदरेट
हमीरपुर अमित ठाकुर प्रियव्रत शर्मा
ऊना शिशु भाई धर्मी विशाल चौहान
बिलासपुर रश्मिधर सूद देशराज शर्मा
सोलन राजपाल सिंह संदीपनी भारद्वाज
सिरमौर डॉ. संजय ठाकुर राकेश डोगरा
महासू डॉ. सिकंदर कुमार आशुतोष वैद्य
शिमला सुमीत शर्मा अजय ठाकुर
किन्नौर अजय राणा विजय परमार


इसके अलावा चेतन बरागटा को पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी और सह-प्रभारी संगठन तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में इन नेताओं का अनुभव पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें